फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लेखपालों समेत चार की मौत

Thu, 12 Feb 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो लेखपालों समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से इन्हें लखनऊ व जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इन दुर्घटनाओं में वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।
विज्ञापन


कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कोटिया मढ़िया निवासी अजय राठौर बीती शाम अपने चार मित्रों के साथ कार से अतरौली थाना क्षेत्र के मरेउरा निवासी हीरालाल की पुत्री के शादी समारोह में गए थे। बारात चढ़ने के बाद खाना खाकर देर रात घर के  लिए कार से रवाना हुए।

रात करीब 2 बजे हरदोई-लखनऊ मार्ग पर बक्शाखेड़ा मोड़ के निकट सड़क पर खड़े एक ट्रक में उनकी कार जा घुसी। इस दुर्घटना में कार चला रहे लेखपाल अजय राठौर (29) व उनके पास बैठे लेखपाल अवनेंद्र सिंह (35) निवासी तत्योरा कोतवाली देहात की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे अनूप सिंह निवासी नवी पुरवा व नवनीत सिंह निवासी धर्मशाला रोड गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही कोहराम मच गया। उन्होंने बताया कि दोनों लोग हरदोई में लेखपाल के पद पर तैनात थे। पुलिस ने पंचनामे के बाद दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

इधर, इसी थाना क्षेत्र के हरदोई-लखनऊ मार्ग पर सुबह करीब 7 बजे त्योरी गांव के निकट टैंकर व स्कार्पियों के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कार्पियो चालक प्रवीण के अलावा दिल्ली के जैतपुर बदरपुर निवासी समीर कुमार, राजाराम, श्रीकृष्ण, रामसिंह (50), रविंदर, अशोक  गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। यहां इलाज के दौरान रामसिंह की मौत हो गई। श्रीकृष्ण, राजाराम और समीर कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रवीण, रविंदर और अशोक को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

गाड़ी चालक ने बताया कि सभी लोग रात करीब 11 बजे निकले थे और आजमगढ़ में एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना परिजनों को भेज दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

उधर, बघौली थाना क्षेत्र के पदकुं इया बरौली निवासी ओमप्रकाश (50) बुधवार को पूर्वान्ह करीब 11 बजे साइकिल से कछौना बाजार जा रहे थे। लखनऊ हरदोई मार्ग स्थित मतुआ गांव के निकट सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें