फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में ग्राम प्रधान समेत चार की मौत

Thu, 17 Mar 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
Accident - फोटो : logo
विज्ञापन
हरदोई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में ग्राम प्रधान समेत चार लोगाें की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, हेलमेट लगाए होते तो हेड इंजरी से बचा जा सकता था।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरताली के ग्राम प्रधान छंगा (45) गांव में तैनात एक सफाई कर्मी गुरु प्रसाद (40) के साथ ग्राम जदुई से वापस उमर ताली आ रहे थे। रास्ते में खुर्द गांव के पास दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उनकी मौत हो गई। उनके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वहीं, सफाई कर्मी भी घायल हो गया। उसको स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

उधर, टडियावां थाना क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर निवासी अमरीश (21) मंगलवार की देर शाम बाइक से घर आ रहा था। अगौलापुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में मौत हो गई। जिस पर परिजन उसे वापस घर लाए और थाने पर मृतक के बाबा लक्ष्मण ने सूचना दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इधर, बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के रतनपुरवा निवासी राम चेला (60) मंगलवार की देर शाम बक्शा खेड़ा से एक शादी समारोह में शामिल होकर गांव आ रहे थे। रास्ते में बरौली बाजार के पास बाइक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने बताया कि वह हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती थी।

उधर, सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम दलेलपुर निवासी महिपाल (45) अपने साथी अटवा निवासी राम सागर (45) के बाइक से माधौगंज बाजार से आ रहे थे। ऐचामऊ नहर पुल टूटा होने के कारण बाइक सहित नहर में जा गिरे। जिला अस्पताल से महिपाल को लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उसके दो पुत्र और एक पुत्री है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।

इधर, पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्लही निवासी शमीम (25) अपने भाई अनीस (23) के साथ बाइक से लखनऊ से घर जा रहे थे। पिहानी रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भूरा टीकुर के पास दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे दोनों घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। इधर, टड़ियावां थाना क्षेत्र हरसिंगपुर निवासी अमरेश (35) और शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पढ़तिया निवासी रामधीर (20) सड़क हादसे में घायल हो गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें