फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी विकास दिवस पर सरकारी योजनाओं का किया बखान

Wed, 16 Mar 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
समाजवादी विकास दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। सूबे में चलाई जा रही योजनाओं पर लाभार्थियों की प्रतिक्रिया जानने और योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को समाजवादी विकास दिवस का आयोजन हुआ। रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता ने जनता के बीच विश्वास कायम किया है। योजनाओं के तमाम लाभार्थियों को सहमति पत्र जनप्रतिनिधियों ने दिए। उधर, कार्यक्रम में प्रमुख सचिव मत्स्य एवं पशुधन ने भी शामिल होकर योजनाओं के उद्देश्यों को बताया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचा है। पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि सरकार ने चार वर्ष पूरे किए और इन वर्षों में प्रदेश के विकास की योजनाएं चलायी गईं। सांडी विधायक राजेश्वरी देवी ने कहा कि सरकार की संतुलित विकास और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए समाजवादी विकास दिवस आयोजित किया गया।

एमएलसी मिसबाहउद्दीन ने कहा कि सरकार ने बिना भेदभाव के सभी को लाभ दिया है। जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सरकार ने अपने सभी वादे पूरे किए। एंबुलेंस सेवा, श्रमिकों को पंजीकृत कर लाभान्वित करना और सभी वर्ग के लिए योजनाएं चलाईं।
विज्ञापन


पशुधन एवं मत्स्य प्रमुख सचिव रजनीश गुप्ता ने कहा कि सरकार की समाजवादी पेंशन, लोहिया ग्रामीण आवास योजना, निशुल्क लैपटाप वितरण योेजना सहित सभी योजनाओं का लाभ मिला। डीएम रमेश मिश्र ने कहा कि सरकार ने बच्चों में कुपोषण दूर करने को राज्य पोषण मिशन शुरू किया और आगरा एक्सप्रेस वे के लिए जनपद के किसानों ने सबसे पहले जमीन दी। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने जननी सुरक्षा योजना, कामधेनु डेयरी योजना के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम मेें सांस्कृतिक दल श्रीमंत प्रयास भजन पार्टी दल के नेता मो. हनीफ के नेतृत्व में योजनाओं के बखान के गीत गाए गए। जबकि कार्यक्रम स्थल के बाहर एलईडी वीडियो के माध्यम से योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनीस अहमद अंसारी, एसडीएम पप्पू गुप्ता, जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार व जिला पंचायत राज अधिकारी भास्कर दत्त पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें