फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक वार्ड में चार बीएलओ, दो-तीन सूचियों में दर्ज हो रहे नाम

विज्ञापन
फोटो 29 एचएएमपी 10- रहमानिया इंटर कॉलेज में बूथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में जुटे बीएलओ का कहना है कि जब तक कस्बे में वार्डवार मतदाता सूची तैयार नहीं होगी तब तक मतदाताओं की परेशानी कम नहीं होगी।
विज्ञापन

एक ही वार्ड में चार-चार बीएलओ अलग-अलग भाग संख्या के तहत नाम जोड़ने में लगे हैं। इससे कई मतदाताओं के नाम दो से तीन अलग-अलग सूचियों में दर्ज हो रहे हैं। दोहरे नामों की पहचान कर उन्हें एक ही भाग संख्या में शामिल करना भी चुनौती है। बीएलओ के बीच समन्वय की कमी से कई मतदाता फॉर्म भरवाने से भी छूट रहे हैं। कुछ का कहना है कि वे एक बीएलओ को फॉर्म दे चुके हैं इसलिए दूसरे बीएलओ से फॉर्म नहीं भरवा रहे।
-


वार्ड संख्या 14 निवासी मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि वह 1984 से कस्बे में रह रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने मतदान किया था और एसआईआर के दौरान फॉर्म भी भरा था। परिवार में पत्नी, बच्चों और बहुओं के नाम मतदाता सूची में हैं लेकिन उनका नाम जारी ड्राफ्ट सूची में नहीं है। ऐसे में उन्हें दोबारा फॉर्म-6 भरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कस्बे में रहने और मतदान करने के बावजूद नाम सूची से गायब होना परेशानी का कारण बन रहा है।
विज्ञापन





डीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान का किया निरीक्षण

मौदहा (हमीरपुर)। विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कस्बे के गांधी इंटर कॉलेज और रहमानिया इंटर कॉलेज में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथों पर पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया और तैनात बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। 16 नवंबर से 17 दिसंबर तक चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्र नाम हटाने और मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा शादी के बाद दूसरे गांव में रहने वाली महिलाओं के नाम उनके वर्तमान निवास क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़वाने पर जोर दिया। डीएम ने निर्देश दिए कि अभियान में कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। इसके लिए घर-घर संपर्क और जागरूकता पर भी ध्यान दिया जाए।

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील की कि वे अपना और परिवार के सभी सदस्यों का नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें ताकि पात्र लोगों को मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।
-
डीएम ने बूथ लेवल अधिकारियों से ली जानकारी
जिलाधिकारी ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज हमीरपुर, गायत्री इंटर कॉलेज सुमेरपुर, गांधी इंटर कॉलेज एवं रहमानिया इंटर कॉलेज मौदहा तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडौरा सहित कई बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से नए नाम जोड़ने, नाम विलोपन, प्रविष्टियों में संशोधन तथा प्राप्त दावों और आपत्तियों की स्थिति की जानकारी ली।
-
पति का नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत
भरुआ सुमेरपुर। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दूसरे दिन रविवार को जिलाधिकारी अशोक कुमार ने कस्बे के बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को पात्र मतदाताओं के नाम प्राथमिकता से जोड़ने के निर्देश दिए। दोपहर करीब 12 बजे जिलाधिकारी श्री विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां इमिलिया थोक निवासी उर्मिला देवी ने पति का नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने फॉर्म-6 भरवाकर नाम जुड़वाने के निर्देश दिए। रुचि धर्मेश्वर बाबा और मिथला इमिलिया थोक ने भी नाम सूची में न होने की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी के नाम शामिल कराने के निर्देश दिए और मौदहा रवाना हो गए। कस्बे के 30 बूथों पर रविवार को 222 लोगों ने फॉर्म-6, 18 लोगों ने फॉर्म-7 और 99 मतदाताओं ने शुद्धिकरण के लिए फॉर्म-8 भरकर जमा किए।

फोटो 29 एचएएमपी 10- रहमानिया इंटर कॉलेज में बूथ का निरीक्षण करते जिलाधिकारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें