फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फंदे पर लटकता मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थानाक्षेत्र के उम्मरपुरवा में मजदूर का शव रविवार सुबह फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की वजह परिजन नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

उम्मरपुरवा निवासी जगपाल उर्फ ठाकुर (40) गुरुग्राम में मजदूरी करता था। भाई बालक राम ने बताया कि जगपाल कुछ दिन पहले धान की कटाई के लिए गांव आए था। शनिवार की रात जगपाल घर पर ही था लेकिन इसके बाद कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर पूरब दिशा में शहतूत के पेड़ पर गमछे से उसका शव फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के परिवार में पत्नी ज्योति और पुत्र दीपक है।
घटना के समय दोनों गुरुग्राम में ही थे। सूचन पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का ही निकला है। परिजन घटना की वजह नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें