फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की चार बाइक समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 14 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संडीला(हरदोई)। कोतवाली पुलिस ने चोरी की चार बाइकाें समेत 2 आरोपियों को चाकू व तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।  

सीओ चरन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मंगलवार की शाम नगर के शीतला माता मंदिर के पीछे बंद पडे़ एक भट्ठे में कुछ गाड़ियां छिपे होने की जानकारी मिली थी। इस पर चौकी इंचार्ज विपिन यादव टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर वहां मौजूद रेहान (निवासी बारादेवी किदवई नगर कानपुर) व तौफीक (निवासी किसान टोला संडीला) को दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी में रेहान के पास से 2 कारतूस व एक तमंचा और तौफीक के पास के एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उन्होंने बताया की चोरी की चार बाइक को उन्होंने भट्ठे के अंदर छिपा रखी है। पुलिस ने चोरी की चारों बाइकों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि टीवीएस अपाचे बाइक को कानपुर के किदवईनगर से 30 दिसंबर को और तीन डिस्कवर बाइक को लखनऊ के अमीनाबाद से चुराई थी। वह लोग बाइकाें को चोरी करके उनके नंबर व चेचिस नंबर बदल कर उसे औने पौने दामों पर बेच देते थे। सीओ ने बताया कि दोनाें पहले भी चोरी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें