फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर लटकता मिला विवाहिता का शव

Sun, 14 May 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के नंदना गांव में महिला का शव घर के अंदर छप्पर के बॉस मे फांसी पर लटकता मिला। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के नंदना निवासी लालू यादव पुत्र मलिखान की शादी पांच वर्ष पूर्व सुरसा थाने के बारेपुर गांव निवासी बैजनाथ की पुत्री ललिता (25) के साथ  से हुई थी। शुक्रवार की रात ललिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

शनिवार की सुबह उसका शव घर के अंदर छप्पर के सहारे फांसी पर लटकता पाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि ललिता के संतान नहीं है।
विज्ञापन


जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ललिता के पिता बैजनाथ ने दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। एसओ राजेश कुमार ने बताया कि मायके वालों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें