फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के बाद एक और जंगली जानवर ने बढ़ाई दहशत

Sun, 14 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
घर पहुंचकर निरीक्षण करती वन विभाग की टीम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। शहर और गांव में तेंदुए का खौफ अभी कम नहीं हो पाया कि एक और जंगली जान ने लोगों में दहशत बढ़ा दी है। शहर के लखनऊ चुंगी के एक मकान के बाहर चार माह की बछिया को एक जंगली जानवर बुरी तरह से चबा गया। सूचना पर पुलिस के साथ वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस बार वन अधिकारियों ने जंगली जानवर के तेंदुए की जगह बिज्जू होने की आशंका जाहिर की है।  
विज्ञापन


दो दिन पहले शहर से सटे पिहानी चुंगी के निकट गांव अनंग बेहटा में पहले तेंदुआ ने एक बछिया को अपना शिकार बनाया और उसका पेट फाड़ दिया व दूसरे को घायल कर उसे अपना शिकार बना ही रहा था कि आहट होने पर वह वहां से भाग गया था।

दूसरे दिन पड़ोस के गाव चक  में एक बंदर के किसी जानवर के खाए जाने की सूचना से ग्रामीण दहशत मेें रहे। तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम शुक्रवार देर शाम ग्राम चक के पास थी तभी सूचना मिली कि लखनऊ चुंगी के पास सर्कुलर रोड पर रामजानकी मंदिर के सामने रहने वाले राजकुमार सिंह की चार माह की बछिया को कोई जंगली जानवर खा गया।
विज्ञापन


जिसके देखने के लिए उप वन रेंज अधिकारी रत्नेश श्रीवास्तव पहुंच गए। उप वन रेंज अधिकारी ने बताया कि शव की हालत देखकर पता चलता है कि कोई बड़ा जंगली जानवर नहीं बल्कि बिज्जू ने बछिया को खाया है। तेंदुआ व अन्य किसी बड़े जानवर की आशंका नहीं है।

डीएफओ अतुल अस्थाना ने भी इस ओर जानकारी ली और बताया कि बछिया को खाया नहीं बल्कि कुतरा सा गया है जोकि बिज्जू ही कर सकता है। यदि तेंदुआ या कोई बड़ा जानवर होता तो उसके पंजे आदि के निशान भी मिलते। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। अनंगबेहटा व ग्राम चक में उनकी टीम एलर्ट है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें