भाजपा पदाधिकारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे के विरोध
में आमरण अनशन कर रहे पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान का अनशन शुक्रवार को
सांसद अंशुल वर्मा व एएसपी प्रदीप गुप्ता ने वार्ता के बाद तुड़वाया।
इस
दौरान एएसपी ने कहा कि मुकदमे की विवेचना में पारदर्शिता रखी जाएगी, किसी
के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा नेता अभय सिंह और पवन रस्तोगी
के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने समेत चार सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले
चार दिनों से तहसील के सामने आमरण अनशन कर रहे पूर्व विधायक के समर्थन में कार्यकर्ता आ रहे थे।
भाजपा नेता राजेंद्र मिश्रा भी गत
दिन उनके समर्थन में आमरण अनशन पर बैठ गए थे, तो पूर्व सांसद प्रतिनिधि
केबी सिंह सहित अजीत सिंह बब्बन, संदीप सिंह, राम बहादुर सिंह आदि ने भी
आवाज बुलंद की। एएसपी से वार्ता के बाद अनशन खत्म हो गया। इस मौके पर
जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, अखिलेश पाठक, डा. हिमांशू सेठी आदि मौजूद
थे।