फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में छाए बादलों ने बढ़ाई किसानों की परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आसमान में गुरुवार को सुबह से ही बदली छाई रही। शाम होते होते मौसम और बदल गया। शाम लगभग सात बजे तेज हवाएं चलने लगीं। आसमान में छाए बादल और मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि अभी जनपद में गेहूं की फसल कटाईं आंकड़ा लगभग आधे पर पहुंचा है। खेतों में अब भी बड़ी पैमाने पर फसल कटी पड़ी है या फिर खड़ी है। ऐसे में अगर बारिश होती है या फिर ओले पड़ते हैं तो फसल को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन

वहीं किसानों का कहना है कि फसल पूरी तैयार है, लेकिन कहीं कंपाइन तो कहीं थ्रेशर की कमी के चलते फसल की कटाई व थ्रेसिंग का काम निपट नहीं पा रहा है। इधर मौसम विभाग का कहना है अभी दो से तीन दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है।
माधौगंज के ग्राम रुद्दीखेड़ा निवासी किसान राजेश ने बताया कि फसल कट चुकी है और बीड़ा बांध खेत में डाल दिए गए हैं। थ्रेसिंग कराई जानी है, प्रयास है कि जल्द थ्रेसिंग का काम पूरा हो जाए। मौसम खराब हो रहा है, अगर बारिश होती है तो नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन

रुद्दीखेड़ा गांव निवासी किसान उमाकांत ने बताया कि गांव में अभी आधी से ज्यादा फसल खेतों में पड़ी है। बुधवार से बदली हो रही है। बारिश की संभावनाएं हैं, ऐसे में अगर बेमौसम बारिश होती है तो नुकसान होना तय है।
सवायजपुर के ग्राम कनकापुर उबरिया निवासी किसान रामकिशोर ने बताया कि फसल तैयार होने के बाद बमुश्किल कटाई हो पाई है। क्षेत्र में सीमित थ्रेशर हैं, प्रयास है कि जल्द ही फसल की थ्रेसिंग हो जाए।
सवायजपुर के ग्राम कहारनपुरवा निवासी मुंशी ने बताया कि गांव और क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई और थ्रेसिंग का काम पूरा होने में एक सप्ताह से दस दिन लगेंगे। मौसम खराब हुआ तो खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें