फोटो- 45- पंकज सिंह को किए गए ट्विट और रिट्विट। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। लॉकडाउन के दौरान मुसीबत में फंसे हरदोई के दो लोगों ने ट्विटर पर अपनी समस्या बता नोएडा के विधायक और भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह मदद से मदद मांगी। विषम परिस्थितियों में दोनों ही युवाओं को नोएडा विधायक ने घर भिजवाया है। ट्विटर पर ही जब विधायक का आभार जताया गया तो पूरा मामला वायरल हो गया। जनपद में नोएडा विधायक की प्रशंसा खुले मन से हर कोई कर रहा है।
पाली थाना क्षेत्र के ग्राम खनिकलापुर निवासी मनोज गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में रामपार्क में रहते हैं। लॉकडाउन के कारण मनोज वहीं थे। इसी दौरान मनोज के पिता का ग्राम खनिकलापुर में निधन हो गया। खनिकलापुर निवासी अनुज पांडेय ने ट्विटर के माध्यम से भाजपा के नोएडा से विधायक पंकज सिंह से मदद मांगी तो कुछ ही देर में पंकज सिंह के कार्यालय ने पहले अनुज और फिर मनोज से संपर्क किया। कुछ ही देर बाद मनोज को पास जारी हो गया और वह अपने पिता का अंतिम संस्कार कराने के लिए अपने गांव पहुंच गए। एक अन्य मामला नोएडा से जुड़ा है। हरदोई निवासी अमित नोएडा में काम करते हैं और लॉकडाउन के दौरान वहीं फंस गए। उनकी पत्नी गर्भवती थीं और घर पर अकेले भी। अमित ने भी ट्विटर के जरिए पूरी परिस्थिति बताते हुए पंकज सिंह व कुछ अन्य लोगों से मदद मांगी। पंकज सिंह ने ट्विट का संज्ञान लिया और पास बनवाकर अमित को हरदोई भेजने की व्यवस्था की। अमित की पत्नी ने पुत्र को जन्म दिया तो इसकी तस्वीरें भी अमित ने पंकज सिंह को भेजते हुए आभार जताया।