फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर जा रहे वन कर्मी को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 31 Dec 2014 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी करने साइकिल से जा रहे वन विभाग के कर्मचारी को कलक्ट्रेट गेट के सामने तेज गति से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम को भेज ट्रक का पीछा कर चालक समेत बिलग्राम चुंगी पर पकड़ लिया। उधर, बिल्हौर कटरा राजमार्ग पर डिग्री कालेज के सामने ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तत्यौरा निवासी विपिन अवस्थी (50) वन विभाग में चौकीदार पद पर कार्यरत थे। मंगलवार को सुबह करीब पौने दस बजे वह ड्यूटी करने साइकिल से कार्यालय जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रक की चपेट में वह आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कलक्ट्रेट गेट के सामने मुख्य मार्ग पर भारी भीड़ पहुंच गई। इसी बीच शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और मृतक की जेब में रखे कागजाताें से उसका पता लेकर परिजनों को सूचना दी।

कुछ ही देर में उसके परिजन मौके पर आ गए। इधर, घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागा, जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने बिलग्राम चुंगी के पास पकड़ लिया। उधर, मल्लावां क्षेत्र के बिल्हौर कटरा राजमार्ग पर डिग्री कालेज के सामने ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गांव भिठाई निवासी पप्पू का 22 वर्षीय पुत्र कल्लू अपने गांव के ही साथी प्रकाश के 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक के साथ मोटरसाइकिल से शाम पांच बजे करीब मल्लावां कसबे में बाजार करने आ रहा थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि उक्त मार्ग पर पटेल टीकाराम डिग्री कालेज के पास उनकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें कल्लू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा तथा घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें