फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सदस्यता दिलाने को लगा कैंप

Wed, 31 Dec 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की आनलाइन सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को भाजयुमो पदाधिकारियों ने कैंपों का आयोजन किया। शहर में रेलवे स्टेशन परिसर में तथा ग्रामीण क्षेत्र में विधानसभा सांडी के ग्राम कालेआम बाजार में कैंप लगाकर लोगों को सदस्यता ग्रहण कराई।
विज्ञापन


इसके लावा लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए आगामी चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। भाजयुमो के राजीव पाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन परिसर तथा जिला संयोजक मीडिया प्रकोष्ठ अभिषेक पांडेय के निर्देशन में विधानसभा सांडी के कालेआम बाजार में कैंप लगाया गया।

लोगों को आनलाइन सदस्यता ग्रहण कराने के साथ ही उन्हें भाजपा द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि लोगाें को अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर भाजपा को मजबूत करना है, ताकि आने वाले चुनावों में पार्टी प्रदेश में भी अपनी सरकार बना सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में लोगाें की सुरक्षा के प्रति कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा और भ्रष्टाचार भी चरम सीमा पर पहुंच गया है। जिला महामंत्री अर्जुन सिंह चंदेल ने कहा कि प्रदेश में जो स्थिति है, उसके लिए मौजूदा सरकार ही जिम्मेदार है।

कहा कि युवाओं के साथ छलावा किया जा रहा है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, राजीव पाल, वैभव चंदेल, जीत ठाकुर, शिवम वर्मा, विकास पांडेय, राहुल मौर्या, सोमेंद्र सिंह, शिवम पांडेय, संकटा प्रसाद और विनय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें