फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औने-पौने दाम में धान बेचने को किसान मजबूर

Fri, 18 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
कछौना में बंद साधन सहकारी समिति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)।  एक हजार और पांच सौ के नोट के बदले किसानों को खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। ऐसे में बुआई का समय गुजरता जा रहा है। बैंक की लाइन में दिन भर समय बिताने के बाद हाथ आने वाले रुपये से किसान की परिवारिक और खेतीबाड़ी की जरूरतें ही पूरी नहीं हो पा रही हैं। शुक्रवार को पिहानी क्षेत्र की विभिन्न बैंक शाखाओं पर लाइन में लगे किसान बेहद चिंतित दिखे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसान अनिल कुमार, बशीरूद्दीन, मोहम्मद शकील, सुरेश कुमार, श्रीचंद, गजोधर लाल व महेश्वर लाल आदि ने बताया कि इस समय खेत में उनकी जरूरत है लेकिन समय बैंक की लाइन में बीत रहा है। नोट बंदी के बाद खाद मिलने में बड़ी दुश्वारी है। बताया कि गुरुवार को पानी की टंकी के पास की दुकानों पर एक हजार और पांच सौ के नोट के बदले दुकानदारों ने सौ सौ रुपये बढ़ाकर खाद बेची। किसानों ने कहा कि बैंक से मिलने वाला पैसा इतनी कम मात्रा में मिल रहा है कि इससे पारिवारिक जरूरतें पूरी होना पाना ही मुश्किल है, खेती की जरूरतें कहां से पूरी हो पाएंगी। इन सब के बीच देहात क्षेत्र से धान औने- पौने दामों पर बिकने की खबरें मिल रही हैं। सौ-सौ के खुले रुपयों के बदले खरीदार ज्यादा वजन में धान ले रहे हैं। किसान अपनी जरूरतों से मजबूर होकर औने-पौने दामों पर धान बेचने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें