फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अपने साथ दर्शकों को झूमने पर किया विवश

Sun, 05 Mar 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांव महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुति कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। सुदिति तिवारी ने रंगीलो मारो ढोलना गाने पर और अक्षरा शुक्ला ने जादू की झप्पी पर डांस किया। अन्वी मिश्रा ने मेरा आशिक झल्ला बल्ला, देवांश ने खइके पान बनारस वाला, अर्णव कश्यप ने रंग बरसे भीगे चुनर वाली, वही प्रफुल्ल मिश्र ने मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरा मोती पर डांस कर वाह वाही लूटी।
विज्ञापन

आइसा ने सईंया दिल में आना रे आके फिर न जाना रे, आक्सा नूर ने गौरी है कलियां पर डांस किया। आराध्या अफसरा आली गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। अनाव्या ने बावन गज का दामन पहन मटक चलूंगी गाने पर डांस कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। मनीष ,प्रिया सिंह,आकांक्षा अवस्थी,प्रिन्स मौजूद रहे।

महोत्सव में बंसल बजाज के स्टॉल पर प्लेटिना 110 ए बी एस का टेस्ट राइड जोन मुख्य आकर्षण रहा। लोगों में पूरे उत्साह के साथ प्लेटिना 110 ए बी एस टेक्नोलॉजी का अनुभव किया। बजाज ऑटो लिमिटेड के डीलर बंसल बजाज का कहना है कि बड़ी संख्या में प्लेटिना बाइक को पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महोत्सव की ओर से बच्चों को ऊंट की सवारी और झूला निशुल्क मुहैया कराया जा रहा है। बड़ी संख्या में बच्चे आकर ऊंट की सवारी और झूले का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें