फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सीडीओ पद पर पिछले छह साल से बज रहा नारी शक्ति का डंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी पद पर पिछले लगभग छह वर्ष से नारी शक्ति का डंका बज रहा है। एक जुलाई 2019 से सीडीओ के पद पर लगातार महिला अधिकारियों की ही तैनाती हो रही है।
विज्ञापन

शासन से रविवार को जारी हुई सूची में एक बार फिर महिला अफसर को हरदोई का सीडीओ बनाया गया है। राज्य पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक सान्या छाबड़ा को हरदोई का सीडीओ बनाया गया है। वह हरदोई की लगातार चौथी महिला सीडीओ हैं। हरदोई में वह सातवीं महिला सीडीओ होंगी।
विकास कार्याें को अमली जामा पहनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। शासन की विभिन्न योजनाओं से पात्रों को अधिक से अधिक लाभांवित कराने का महत्वपूर्ण काम भी सीडीओ के हवाले रहता है। जनपद में 22 फरवरी 2023 को सीडीओ का कार्यभार संभालने वालीं सौम्या गुरूरानी लंबे अवकाश पर जा रही हैं। तीन जुलाई से वह अवकाश पर जा रही हैं। इसके मद़्देनजर यहां सान्या छाबड़ा को तैनात किया गया है। एक जुलाई 2019 को हरदोई में सीडीओ के पद पर निधी गुप्ता वत्स की तैनाती हुई थी। वह आईएएस अफसर हैं। उनके बाद आकांक्षा राणा और फिर सौम्या गुरूरानी को तैनाती मिली। अब सान्या छाबड़ा को तैनाती दी गई है। निधी गुप्ता वत्स से पहले चैत्रा वी और संदीप कौर भी हरदोई में सीडीओ के पद पर तैनात रह चुकी हैं।
विज्ञापन



सान्या छाबड़ा बनीं हरदोई की सीडीओ

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी के लंबे अवकाश पर जाने के कारण हरदोई में नए सीडीओ की तैनाती की गई है। शासन ने राज्य पर्यटन विकास निगम की प्रबंध निदेशक सान्य छाबड़ा को हरदोई का नया सीडीओ बनाया है। वह 2018 बैच की आईएएस अफसर हैं। वह झांसी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और अमेठी में सीडीओ रह चुकी हैं।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें