फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र के लिए बनेगा सब स्टेशन

Mon, 29 Jun 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने को नघेटा स्थित औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने को कवायद शुरू हो गई है। औद्योगिक क्षेत्र के लिए नया सब स्टेशन बनेगा, जिसके लिए एडीएम ने भूमि चयन करने के निर्देश एक्सईएन को दिए।
विज्ञापन


जिला उद्योग बंधु एवं वाणिज्य बंधु की बैठक कलक्ट्रेट में हुई। बैठक में एडीएम लक्ष्मी शंकर सिंह को व्यापारियों ने बताया कि बेलाताली विद्युत सब स्टेशन से औद्योगिक संस्थान सहित शहर के अन्य स्थानों पर आपूर्ति दी जा रही है, जिससे औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध आपूर्ति नहीं मिल पा रही।

इस पर एडीएम ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए नया विद्युत सब स्टेशन बनाया जाएगा। जिसके लिए एक्सईएन विद्युत भूमि का चयन कर लें। नवीन फल सब्जी मंडी में हैंडपंपों की स्थापना की मांग पर उप निदेशक निर्माण मंडी परिषद ने बताया कि 11 हैंडपंप ठीक हो गए हैं और दो नए हैंडपंप जल्द लगेंगे।
विज्ञापन

 
दूध, बिस्कुट, ब्रेड व अन्य खाद्य पदार्थों के वाहन नो इंट्री के बाहर न रोकने की मांग की और नो इंट्री को शहर से दो किमी दूर रखने की बात कही। इस पर एडीएम ने पुलिस विभाग को पत्र भेजने की बात कही। स्कूलों में बड़ी बसों के स्थान पर छोटी बसों के प्रयोग पर जोर व्यापारियों द्वारा दिया गया।

एडीएम ने एआरटीओ को स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक कर 40 सीट से ज्यादा बसों को परमिट न देने के निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र एसके मिश्रा व अन्य अफसर समेत व्यापारी भजन लाल गुप्ता, सुरेंद्र सिंह गौर, विमलेश दीक्षित, अनिल मौर्या, रमेश चंद्र पाठक, बाल कृष्ण जिंदल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें