फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहों की सिल्ट सफाई के लिए दिया धरना

Fri, 06 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
धरना देते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। रजबहों की सिल्ट सफाई कराकर पानी टेल तक पहुंचाए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों और किसानों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि रजबहों की सिल्ट सफाई कराकर पानी टेल तक पहुंचाया जाए। अघोषित विद्युत कटौती बंद करके ग्रामीण क्षेत्रों में 16 घंटे बिजली दी जाए। खराब पड़े ट्यूबवेल ठीक कराकर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जाए। जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह ढिल्लो ने कहा कि वृद्धावस्था, विकलांग, विधवा पेंशन सभी पात्रों के  खातों में शीघ्र भिजवाई जाए। आधार कार्ड, स्मार्ट कार्ड, राशन कार्ड गांवों में कैंप लगवाकर बनवाए जाए।

इस दौरान पदाधिकारियों व किसानों ने जोरदार प्रदर्शन व नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को 12 सूत्री मांगों का सौंपा। जिसमें संपर्क मार्गों की नाप कराकर मनरेगा से मिट्टी डलवाए जाने, प्राथमिक विद्यालयों में पेयजल, शौचालय, बाउंड्रीवाल व विद्युतीकरण कराए जाने, कम खेती वाले किसानों को निशुल्क बोरिंग की सुविधा प्रदान करने, गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांगे शामिल रहीं। इस मौके पर कौशल गुप्ता, बलराम सिंह, बहादुर सिंह, राम लखन पाठक, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें