शुक्रवार को नामांकन और शनिवार को नाम वापसी की स्थितियां स्पष्ट होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी ने दोपहर बाद निर्विरोध निर्वाचित हुए ब्लाक प्रमुखों को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और बधाई दी।
शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के 19 विकास खंड मुख्यालयों पर ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया अपनाई गई। जिसमें 14 ब्लाकों में सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन कराया। इन 14 प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचित होना तय हो गया था।
आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को नाम वापसी के लिए निर्धारित समय दोपहर तीन बजे तक इंतजार किया गया। जब कि सी प्रत्याशी ने नाम वापस नही लिया तो जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुखों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। जिलाधिकारी ने सांडी से निर्विरोध निर्वाचित प्रमुख रंजीता को प्रमाण पत्र का वितरण किया।
उनके साथ अनुसूचित जाति जन जाति आयोग सदस्य पीके वर्मा, उनके अनुज राजीव वर्मा भी मौजूद रहे। इसके साथ ही हरियावंा से सर्वेश, टड़ियावंा से वंशीलाल, शाहाबाद से रोली, बेंहदर अब्दुल राफे, अहिरोरी आकाश वर्मा, पिहानी सरिता गुप्ता, सुरसा महिपाल सिंह, मल्लावां राजपती, बावन धर्मेंद्र सिंह, माधौगंज कंचन प्रभा, टोडरपुर उदयवीर सिंह, बिलग्राम संतोष कुमारी व कछौना के रामरती शामिल रहे।