फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहिरोरी ब्लाक के कई गांव में बुखार का प्रकोप

Mon, 25 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
विज्ञापन
च‌िक‌ित्‍सक
विज्ञापन
हरदोई/बघौली। अहिरोरी ब्लाक के करीब आधा दर्जन गावों में बुखार का प्रक ोप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर रोगियों की जांच कर दवाइयां वितरित की। इसी क्रम में डायरिया से पीड़ित एक दर्जन नए रोगियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


ब्लाक के गोपार गांव में सोमवार डा. किशन गोपाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। गांव में बुखार की चपेट में आई नीलम (25), सत्य प्रकाश (40) पुत्तूलाल (35), कैलाश (20), राकेश (24), पुष्पा (28) समेत लगभग आधा सैकड़ा रोगियों की, जांचकर दवाइयां वितरित की गईं। इसी तरह ब्लाक के लोधी, भीठादान, उमरापुर, गोढाघाट व चौसार गांव में दर्जनों लोग बुखार व डायरिया की चपेट में आए  हैं। इन गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।

इसी तरह डायरिया की चपेट में आकर पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिला अस्पताल में एक दर्जन रोगियों को भर्ती कराया गया। भर्ती हुए रोगियों में राजकुमारी (60), नीशू पाल (5), दिलीप (22), लक्ष्मी (26), प्रहलाद (65), लालाराम (30), नेहा (18),राम लडैते (65), खुशीराम (55), विमला (30), राजाराम (70), शशांक मिश्र (20) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें