देहात कोतवाली क्षेत्र से एक माह से गायब युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह
पत्नी से विवाद के कारण अपनी मर्जी से दोस्तों के साथ चला गया था। युवक के
मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
ज्ञात हो कि
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ग्लोबल कालोनी नानक गंज निवासी जागेश्वर दस
जून को अपना खेत बेचने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय आया था। जहां पर
रजिस्ट्री कराने के बाद वह गायब हो गया था। उसका पता नहीं चल रहा था। जिस
पर उसकी पत्नी ने थाने में तहरीर दी थी।
तहरीर में रजिस्ट्री के दौरान उसके
साथ गए लोगोें पर शक जाहिर किया गया था कि उन लोगों ने युवक को गायब कर
दिया है। युवक के विषय में जानकारी करने के लिए बिरूईजोर निवासी रवींद्र के
पुत्र प्रवीन को बुधवार की रात पुलिस ले आई थी। जिस पर कोतवाली में बवाल
हुआ था।
पुलिस ने जागेश्वर की पत्नी रूबी की तहरीर पर नंदराम पुत्र प्रसादी
निवासी बर्रया पुरवा, रविंद्र निवासी बिरूईजोर, पप्पू निवासी पुराबहादुर,
अन्नू निवासी भूराटीकुर और पांडे निवासी पूराबहादुर के विरुद्ध अपहरण की
रिपोर्ट दर्ज की थी। युवक की तलाश को एसपी उमेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस
अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे के नेतृत्व में टीम लगाई थी।
शनिवार को अपर
पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे ने देहात कोतवाली में घटना का खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि खेत बेचने के बाद जागेश्वर अपने दोस्तों के साथ मौज
मस्ती के लिए निकल गया था। जिसकी क्राइम ब्रांच व देहात कोतवाली पुलिस तलाश
कर रही थी।
उन्होंने बताया कि शनिवार की पूर्वाह्न 11 बजे जागेश्वर को
पुलिस टीम ने मंगली पुरवा रेलवेगंज के पास से पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि
वह पत्नी से विवाद के कारण खेत बेचने के बाद दोस्तोें के साथ निकल गया था।
जागेश्वर ने बताया कि वह अपनी मर्जी से गया था, इसमें किसी का भी कोई दोष
नहीं है।
युवक की बरामदगी में एसओ देहात कोतवाली अरुण कुमार राय, एसएसआई
संतोष सिंह, एसआई अरविंद राणा, एसआई जितेंद्र प्रताप सिंह आदि ने अहम
भूमिका निभाई।