फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चलाते समय नियम का पालन करें

Sat, 25 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में रोकथाम को यातायात के नियमों को पालन किया जाए। प्रतिदिन स्कूल में बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी दी जाए, ताकि बच्चों का सारे नियमों की जानकारी हो। वह सड़क पर चलते समय उनका ध्यान रखें, ताकि सड़क हादसों पर रोक लग सके।
विज्ञापन


उप संभागीय परिवहन विभाग की ओर से शनिवार को एक गेस्ट हाउस में कार्यशाला में उपरोक्त बात एआरटीओ ओपी सिंह कही। सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को यातायात की जानकारी जरूरी है, इसलिए सभी स्कूलों के टीचर प्रार्थना के बाद प्रतिदिन विद्यार्थियों को यातायात के नियम बताएं।

विद्यार्थी पैदल चलते समय हमेशा बाईं ओर चलें। साइकिल चलाते समय हाथ से संकेत दे और सड़क को पार करते सम जेब्रा कासिंग का प्रयोग करें। एक साथ बराबर में सड़क पर वाहन न चलाए।
विज्ञापन


चालक का भी स्वास्थ्य का परीक्षण समय समय पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों को गंभीरता से पालन करें। इस मौके पर यातायात प्रभारी दीन दयाल सहित स्कूल के टीचर और वाहन चालक मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें