हरदोई। कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगाम लगा दिया है। कोहरे का असर ट्रेनों में जबरदस्त दिख रहा है। इस वजह से पहले से निरस्त ट्रेनों का दंश झेल रहे यात्रियों को घंटों का इंतजार करना पड़ा। कई घंटों की देरी से आई ट्रेनों के चलते कई यात्रियों ने दूसरे विकल्पों से यात्रा की।
कोहरे के चलते ट्रेनों की गति प्रभावित रही। अधिकांश ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। हरदोई स्टेशन पर ट्रेनों के विलंब से पहुंचने पर रेल यात्रियों को भीषण ठंड में काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के चलते ट्रेन संख्या 22454 राजरानी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से, ट्रेन संख्या 12232 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से, ट्रेन संख्या 13152 सियालदह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, ट्रेन 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस तीन घंटे 30 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
अमृतसर से सहरसा ट्रेन संख्या 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, लखनऊ की ओर 15012 सहारनपुर एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से, हावड़ा जाने वाली 13010 दून एक्सप्रेस दो घंटे 37 मिनट की देरी से, लखनऊ जाने वाली 12230 लखनऊ मेल दो घंटे 21 मिनट की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के घंटे की देरी से पहुंचने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।