फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 10 करोड़ से कल्याणमल के लोगों को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए कल्याणमल के लोगों को जल्द ही पाइपलाइन जलापूर्ति दी जाएगी। पाइपलाइन जलापूर्ति और ओवरहेड टैंक बनवाए जाने के लिए 10.39 करोड़ रुपये से काम कराया जाएगा। इससे करीब 20,000 आबादी को शुद्ध जलापूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में लोगों को घर पर ही पाइपलाइन से जलापूर्ति दिए जाने की व्यवस्था कराई जा रही है। नगरीय निकाय की भांति सभी गांवों के घरों तक पाइपलाइन जलापूर्ति के लिए काम कराए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन की ओर से कल्याणमल गांव और इसके करीब 28 मजरों के घरों तक शुद्ध जलापूर्ति के लिए 10,39,00,000 रुपये से काम कराया जा रहा है। शासन ने काम कराए जाने के लिए जल निगम विभाग को 5,02,00,000 रुपये दे दिए थे। इससे जल निगम ग्रामीण की ओर से गांव में ओवरहेड टैंक का काम करीब-करीब पूरा करा लिया गया है। गांव में भूमिगत पाइपलाइन डलवाए जाने का भी काम शुरू कराया गया है।
विभाग ने पहली किस्त खर्च होने की जानकारी भी शासन को भेज दी है। ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन जलापूर्ति का काम पूरा हो जाने से कल्याणमल गांव के साथ ही इसके मजरा अरसलिया, कईमा, मल्लापुर, दिवालपुर, कटिया, पाठकपुर, सेमरा आदि 22 गांवों के लोगों को शुद्ध जलापूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें