फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते डेढ़ दर्जन ट्रेनें घंटों लेट

Mon, 29 Dec 2014 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के कहर असर ने ट्रेनों के संचालन को बुरी तरह से प्रभावित कर रखा है। अप और डाउन दोनों रूटों की ट्रेनें कई घंटों तक लेट होने से रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान नजर आ रहे हैं। दिन भर कोहरा छाने से ट्रेनों में 10 से 12 घंटे का विलंब होने से आरक्षित यात्रियों को अपने टिकट भी कैंसल कराने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


कोहरे का प्रकोप इस कदर बढ़ गया कि ट्रेनों की चाल कतई सुस्त पड़ गई है और ट्रेनों के आवागमन में घंटों का फर्क आ गया है। कोहरे से अप और डाउन रूट पर आने वाली ट्रेनें कई कई घंटों बाद हरदोई स्टेशन पर पहुंच रही हैं। हालांकि, रविवार होने के कारण दैनिक यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ा, पर फिर कई यात्री घंटों स्टेशन पर इंतजार करते रहे, जबकि कई अन्य माध्यमों के सहारे गंतव्य तक पहुंचे।

रविवार को हरदोई स्टेशन पर अप रूट की गुवाहाटी एक्सप्रेस सवा पांच घंटा की देरी से, त्रिवेणी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा, बाघ एक्सप्रेस साढ़े दस घंटा, बनारस बरेली एक्सप्रेस ढाई घंटा। शाहजहांपुर बरेली पैसेंजर डेढ़ घंटा, सद्भावना एक्सप्रेस 16 घंटा, पैसेंजर डेढ़ घंटा, राज्यरानी एक्सप्रेस सवा दो घंटा, सियालदह एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटा लेट की देरी से जिले में पहुंची।
विज्ञापन


डाउन रूट की ट्रेनों में चंडीगढ़ एक्सप्रेस 12 घंटे, गुवाहाटी एक्सप्रेस पौने छह घंटे, नौचंदी एक्सप्रेस साढ़े दस घंटे, पंजाब मेल 10 घंटे, राज्यरानी एक्सप्रेस पौने तीन घंटे, किसान एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, दिल्ली सियालदह साप्ताहिक साढ़े दस घंटे, डुप्लीकेट साढ़े पांच घंटे की देरी से हरदोई रेलवे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें