फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कोहरे और बादलों ने बढ़ाई सर्दी, सर्द हवाओं ने लोगों को कंपाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-04- सर्दी में आगे तापते लोग। संवाद
विज्ञापन

फोटो-05- सिनेमा रोड पर सर्दी में गर्म कपड़े पहन कर जाते लोग। संवाद
कोहरे और बादलों ने बढ़ाई सर्दी, सर्द हवाओं ने लोगों को कंपाया
- तापमान गिरने से जनजीवन हो रहा प्रभावित
- दिनभर अलाव के सामने बैठे रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बारिश के बाद बीते दो दिनों से कोहरे और बादलों ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। बर्फीली हवाओं और घने कोहरे की चादर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। हवाओं के कारण दिन का तापमान लुढ़का हुआ है। ऐसे में सर्दी से बचाव करने के लिए अलाव और हीटर के सामने पूरा दिन गुजार रहे हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर पूरी तरह से नजर आ रहा है। शुक्रवार की सुबह भी कोहरे के बीच निकली। दिन चढ़ने के बाद कोहरा तो छट गया, लेकिन बादल डेरा जमाए रहे। बादल की वजह से दूसरे दिन भी सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर करीब दो बजे के बाद बादलों को चीरकर कुछ देर के सूरज दिखाई दिए, लेकिन तब तक सूर्य की तपिश कम हाे गई। हालांकि, हवाएं लगातार चलती रहीं। इससे ठिठुरन बनी रही। बता दें, कि हवा, बादल और कोहरे के चलते पारे में गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में लोग सर्दी से बचाव करने के लिए अलावा तापते नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की रफ्तार पांच किमी प्रति घंटा और आर्द्रता सुबह 92 प्रतिशत और शाम को 82 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें