फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें टीचर

Wed, 06 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की ओर से हरियावां ब्लाक संसाधन केंद्र पर हुई शिक्षा उन्नयन गोष्ठी में टीचरों को स्कूल में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने की नसीहत दी गई। इस मौके पर ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन


प्रांतीय महामंत्री योगेश त्यागी ने कहा कि टीचर स्कूलों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा दें, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता एवं टीचर का सम्मान बना रहे। जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए अपने दायित्वों को निभाने की सीख दी। इस मौके पर ब्लाक इकाई का गठन किया गया।

जिसमें विनोद कुमार अध्यक्ष, रामआसरे गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनुराग शुक्ला उपाध्यक्ष, स्नेललता महिला उपाध्यक्ष, रामकांत दिवाकर मंत्री, महेश्वर बक्श संगठन मंत्री, मो. सिद्दीकी, रजनीश वर्मा, संतोष कुमार, सुनील कुमार, गुरु सहाय पाल और अरुण शुक्ला संयुक्त मंत्री, विजय पाल कोषाध्यक्ष, अनुपम सक्सेना आडीटर, जोगेंद्र सिंह लेखाकार चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें