फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: किसानों की मेहनत पर बाढ़ ने फेरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नदियों और बाढ़ का पानी तेजी से उतर रहा है। पानी उतरने के साथ ही महीनों की मेहनत और लागत से तैयार बर्बाद हुईं फसलें दिखने लगी हैं। किसानों की आंखों के सामने ही उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। वहीं बाढ़ के पानी के साथ आई जलकुंभी गांवों के आसपास और खेतों में जमा हो गई है।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी और बरसात से आई बाढ़ ने तबाही ला दी। गंगा, रामगंगा और गर्रा के साथ गोमती और सई नदी की बाढ़ ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नदियों का जलस्तर तेजी से घटने लगा है लेकिन खेतों में फसलों की बर्बादी साफ दिखाई देने लगी है। दूसरी ओर पानी के साथ बहकर आई जलकुंभी खेतों और गांवों के आसपास जमा हो गई है। गंदगी और निचले स्थानों पर जलभराव के बीच लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी भरने से फसलें खेतों में ही खराब हो गईं। किसानों के सामने फसल की बर्बादी के साथ लागत निकालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
दैवी आपदा प्रभारी एडीएम वित्त एवं राजस्व दीपाली भार्गव ने बताया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को त्वरित मदद दी गई थी। अब पानी उतरने के साथ ही फसलों का सर्वे कराते हुए मदद दी जा रही है।
विज्ञापन

-
बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
भरावन। बाढ़ प्रभावित तुलसीपुर गांव के भटपुर रोड के पास तिरपाल डालकर रह रहे 83 परिवारों तक संडीला एसडीएम के प्रयासों से बिजली की रोशनी पहुंचाई गई। किसान नेता भूपेंद्र सिंह ने विद्युत निगम के कर्मचारियों के सहयोग से करीब 12 बल्लियों के सहारे 300 मीटर में बिजली लाइन डलवाई है। वहीं पूर्व मंत्री अब्दुल मन्नान के पुत्र अब्दुल राफे ने तुलसीपुर और कटका गांव में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। बताया कि करीब 2,200 बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आटा, आलू, चावल, तेल, हल्दी, मिर्चा, धनिया, नमक, बिस्कुट, माचिस आदि सामग्री पहुंचाई गई है। इस मौके पर प्रशांत त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी और सत्यपाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें