फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकली रामबारात

Thu, 17 Dec 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के इच्छापूर्णी मंदिर पर राम -जानकी विवाहोत्सव के तहत बुधवार को राम बारात निकाली गई। कसबे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा में सजीव झांकियों ने आकर्षण पैदा किया। जगह- जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरे रास्ते राम दरबार के पूजन का दौर चला।
विज्ञापन


 
इच्छापूर्णी मंदिर से शुरू हुई रामबारात का गाजे बाजे के साथ ही अबीर गुलाल और पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इससे पहले मंदिर पर रामबारात की शुरूआत वैष्णव हरिशरण लाल रस्तागी ने रामचंद्र के विग्रह स्वरूप को रथ में बैठाकर पूजन अर्चना की। चार घोड़ों के रथ में सवार राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न की झांकी ने सबका मन मोह लिया।

 
दर्जन भर से अधिक सजीव झांकियों के साथ निकली शोभायात्रा जूनियर हाईस्कूल रोड, बस स्टैंड, कोतवाली रोड, बंदर पार्क, कटरा बाजार, सल्लिया रोड, बड़ा चौराहा, मिश्राना, नगर पालिका रोड व बंदर पार्क होते हुए पुन: मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आयोजन में बहादुर राठौर, सतीश गुप्ता, रानू तिवारी, रामऔतार पटवा, मुकुल दीक्षित, पंकज यज्ञ सैनी आदि ने व्यवस्थाएं संभालीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें