फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे को लेकर स्कूल प्रबंधन और सांसद आमने-सामने

Wed, 13 Jan 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विद्या भवन में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के दौरान ध्वज की गांठ न खुलने और झुकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर स्कूल प्रबंधन और सांसद आमने-सामने आ गए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्यां ने दो टूक कहा कि ध्वजारोहण से स्कूल प्रबंधन का कोई संबंध नही है। उन्हाेंने कहा कि सांसद के लिखित आग्रह पर उन्होंने कार्यक्रम के लिए विद्यालय की फील्ड और अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई थीं।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि 10 जनवरी को जिले में आईं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने भाजपा की ओर से बाल विद्या भवन में आयोजित कार्यक्रम के समापन से पहले ध्वजारोहण किया था। ध्वजारोहण करने के दौरान ध्वज की गांठ फंस गई थी। डोरी खींचने पर करीब दो फीट झंडा नीचे आ गया।

इसकोे लेकर लोगों में झंडा उल्टा फहराने की चर्चा रही। इस मामले में सांसद अंशुल वर्मा ने बताया था कि ध्वज की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन और बीएसए ने की थी। इस मामले से किनारा करते हुए प्रधानाचार्या कीर्ति सिंह ने दावा किया कि राष्ट्रीय ध्वज सीधा फहराया गया। डोरी खींचने से थोड़ा नीचे खिसक आया था। जिसे बाद में सही कर दिया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज भी कार्यक्रम के आयोजकों ने विद्यालय के स्टोर कीपर से लेकर लगाया था। विद्यालय प्रबंधन राष्ट्रीय ध्वज के मानकों के प्रति पूर्ण सतर्क रहता है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय द्वारा नही कराया गया। इसलिए इस विवाद से विद्यालय का कोई संबंध नही है।
विज्ञापन


यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक अपना गुस्से का इजहार किया। युवा कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि बाल विद्या भवन में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा कर उसका अपमान किया है, जिसको लेकर कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। यही नहीं बाल विद्या भवन संस्था प्रबंधक एवं ध्वज को उल्टा बांधने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र मोहन को सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की। इस मौके पर प्रेम प्रकाश वर्मा, देवदत्त कोरी, ओमेंद्र कुमार वर्मा, राम सिंह, मोनू गुप्ता, सरोजनी मिश्रा, रानी अगिभनहोत्री, संपदानंद मिश्र, रामगोपाल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें