फोटो- 18 सितंबर के अंक में प्रकाशित खबर।
हरदोई। ट्रेनों में खाद्य सामग्री की सप्लाई करने के मामले की जानकारी होने पर आरपीएफ ने बृहस्पतिवार को कार्रवाई कर दी।
अमर उजाला में बृहस्पतिवार के अंक में खबर प्रकाशन के बाद हरकत में आई आरपीएफ ने पांच अपंजीकृत वेंडरों को खाना बेचते पकड़ा। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियमों के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर बरेली स्थित कोर्ट में पेश होने भेज दिया गया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अवैध ढंग से खाना और पानी की बिक्री बंद होने का नाम नहीं ले रही है। ट्रेनों के अंदर भी बाहर से बनकर आया खाना बेचा जा रहा है। इसमें ट्रेन के पैंट्री स्टाफ से लेकर एसी काेच के अटेंडर तक शामिल होते हैं। ट्रेनों में गुणवत्ताविहीन और अपंजीकृत वेंडरों से खाना सप्लाई करने के मामले में बृहस्पतिवार के अंक में खबर का प्रकाशन भी किया गया। इसको लेकर अब स्थानीय आरपीएफ ने कार्रवाई कर दी। ट्रेन में खाना सप्लाई करने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
हालांकि, अमर उजाला
वायरल वीडियो की पुष्टि तो नहीं करता है। आरपीएफ प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि जानकारी होने पर स्टेशन से खानपान की सामग्री सप्लाई करने में पांच अपंजीकृत वेंडरों को पकड़ा गया है। सभी का रेलवे अधिनियम के तहत 144 में मुकदमा दर्ज कर बरेली कोर्ट में पेश होने के लिए भेज दिया गया है।