हरदोई। माध्यमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के माध्यम से चलाए जा रहे कॅरिअर गाइडेंस सहित अन्य गतिविधियों में की जा रही बेस्ट प्रैक्टिसेस पर पांच शिक्षकों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग का मौका मिलेगा। राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए 55 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के बेस्ट प्रैक्टिसेस वाले शिक्षकों को जनपद स्तर पर कार्यक्रम में चयनित किया जाएगा।
राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान में कॅरिअर गाइडेंस, तमन्ना समेत अन्य गतिविधियों को चलाया जा रहा है। गतिविधियों के संचालन के लिए विद्यालयों में एक-एक शिक्षक नामित किया गया है। विद्यालयों में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों में से अच्छे शिक्षकों को चुना जाना है। 55 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कॅरिअर गाइडेंस सहित अन्य गतिविधियों में बेस्ट प्रैक्टिसेस शिक्षकों को बतौर विद्यालय प्रतिनिधि जनपद स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए बुलाया जाएगा। समग्र शिक्षा माध्यमिक की तरफ से जनपद स्तर पर पांच शिक्षकों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग के लिए चयनित किया जाएगा।
समग्र शिक्षा माध्यमिक के जिला समन्वयक डॉ. अभय जैन ने बताया कि स्कूलों में कॅरिअर गाइडेंस, तमन्ना समेत अन्य गतिविधियों में अच्छा काम करने वाले शिक्षकों का जल्द ही जनपद स्तर पर कार्यक्रम कराया जाएगा।