फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से ट्रेन और बस से आए थे संक्रमित मिले पांच लोग

विज्ञापन
फोटो- 23- ग्राम मीनापुर में संक्रमित युवक के परिजनों से जानकारी लेते अतरौली के प्रभारी निरीक्षक सं? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
शनिवार को जिले में मिले 10 कोरोना संक्रमित में से पांच संडीला के हैं। भरावन विकास खंड के ग्राम मीनापुर निवासी 25 वर्षीय युवक मुंबई के जनता नगर इलाके में एक लांड्री में काम करता था।
विज्ञापन

15 मई को ट्रेन से बस्ती पहुंचने के बाद रोडवेज बस से संडीला पहुंचा था। संडीला के राजकीय बालिका इंटर कालेज में बने सेंटर में उसी दिन क्वारंटीन कर दिया गया था। उसके साथ गांव के दो और युवक भी आए थे, जो जीजीआईसी में क्वारंटीन हैं।
भरावन के ही ग्राम बम्हनऊआ पेंग का निवासी 30 वर्षीय युवक मुंबई में होटल में काम करता था। लॉकडाउन के बाद वह भी 15 मई को ट्रेन से बस्ती पहुंचा था और फिर रोडवेज बस से संडीला पहुंचने पर उसे क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को उसे भी पॉजिटिव पाया गया है। इसी तरह ग्राम मल्हेरा निवासी 20 वर्षीय युवक मुंबई में काम करता था। 15 मई को ट्रेन से बस्ती पहुंचा था और फिर रोडवेज बस से संडीला पहुंचने पर क्वारंटीन किया गया था।
वह भी पॉजिटिव मिला है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मीतौं निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति अलग-अलग साधनों से 16 मई को संडीला पहुंचा था और सीएचसी में स्क्रीनिंग के बाद उसे क्वारंटीन किया गया था।
संडीला कस्बे के मोहल्ला मलकाना निवासी 19 वर्षीय युवक कपड़ा फैक्टरी में मुंबई में ही फ्राक बनाता था। वह 19 मई को ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा था और फिर 20 मई को संडीला आने पर क्वारंटीन कर दिया गया था।
उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ग्राम मीनापुर पहुंचे और पॉजिटिव पाए गए युवक के परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें