फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच मोर मृत मिले, मचा हड़कंप

Wed, 28 Jan 2015 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में एक बाग में पांच राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत मिले। मोर के मृत मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मोर का पोस्टमार्टम कराके विसरा सुरक्षित कर लिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के ग्राम गंभीरपुर गांव के मजरा महरी निवासी रामऔतार के बाग में मंगलवार पांच मोर संदिग्ध हालत मेें मृत पड़े मिले। मोरों के मृत मिलने की जानकारी पर चौकी प्रभारी बघौली अरुणेश गुप्ता और वन विभाग के  कछौना डिप्टी रेंजर गुुरु प्रसाद, फारेस्ट गार्ड अवनीश और पशु विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पशु विभाग की टीम ने मोरों को पोस्टमार्टम कर बिसरा सुरक्षित कर लिया। मोरों की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें