फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: घर में घुसकर मारपीट, प्रधान समेत पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी। रंजिश में ग्राम मदारा की महिला प्रधान के घर पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। इसमें महिला प्रधान, दो पुत्र व पड़ोसी दंपती घायल हो गए। दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हो गए । प्रधान के पुत्र की तहरीर पर छह लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

महिला प्रधान प्रीति सिंह के पुत्र विजय विक्रम सिंह ने रिपोर्ट कराई है। इसमें बताया कि शनिवार की शाम सात बजे वह दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव के शैलेंद्र आदि गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई प्रधान प्रीती सिंह (मां), भाई मानवेन्द्र सिंह, पड़ोसी हरिहर व उनकी पत्नी गायत्री आ गईं। सभी को भी मार पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे तब हमलावर जान माल की धमकी देते हुए भाग गए। मानवेन्द्र सिंह पूर्व प्रधान है । पुलिस ने विजय विक्रम सिंह की तहरीर पर रोहित, अतुल, सोनू, गोलू, व शैलेंद्र तथा धर्मेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। जबकि दूसरे पक्ष के सूरज सिंह उर्फ गोलू, सोनपाल उर्फ सोनू, सुनीता व रोहित घायल हो गए। गांव में गोली चलने की चर्चा जोरों पर है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष छोटे लाल ने फायरिंग से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें