फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार भिड़ंत में पांच लोग घायल

Mon, 02 Feb 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रही एक कार में ट्रक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल सीएचसी भेजा गया जहां से चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा करवा लिया है। इस बाबत कोतवाल डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के बड़ा बरहा निवासी विजय सिंह अपने परिवार के साथ बीती शाम एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कार से हरदोई गए थे।

कार में विजय सिंह (40) के अलावा उनके परिवार की सुधा सिंह (40), रचना सिंह (30), अर्जुन सिंह (18), अनुज सिंह (10) सवार थे। शादी समारोह के बाद वह रविवार की सुबह हरदोई से लखनऊ वापस जा रहे थे। तभी हरदोई रोड पर रैंसो गांव के निकट करीब 8:40 बजे सामने से आ रहे ट्रक ने कार में जबरदस्त टक्कर मार दी।
विज्ञापन


ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर कछौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

इधर, दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। सुधा सिंह संडीला स्थित टीआरएस कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या डा. विभा सिंह की बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें