फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लापरवाही पर पांच सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गांवों में काम और खर्च में लापरवाही पर जिला पंचायतराज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में कम खर्च पर पांच सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने राज्य वित्त आयोग और केंद्रीय वित्त आयोग की मद में गांवों में काम कराने के लिए मिले रुपये और खर्च की समीक्षा की। समीक्षा में पाया कि राज्य वित्त आयोग में विकास खंड माधौगंज में 46,46,053 रुपये, अहिरोरी में 42,75,255 रुपये और टोडरपुर में 40,61,211 रुपये खातों में पड़े हैं। जबकि केंद्रीय वित्त आयोग की मद में विकास खंड कछौना में 1,59,74,757 रुपये, टड़ियावां में 1,57,89,139 रुपये और अहिरोरी में 1,43,05,775 रुपये पंचायतों के खातों में उपलब्ध हैं। ऐसे ही अन्य ग्राम पंचायतों के खातों में भी रुपये पड़े हुए हैं। खातों में रुपये होने के बाद भी न तो गांवों में काम कराया जा रहा है और न ही खर्च किया जा रहा है जिससे पंचायतीराज विभाग की प्रगति भी प्रभावित हो रही है।
उन्होंने काम न कराए जाने और रुपये खर्च न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने 19 विकास खंडों में सर्वाधिक रुपये खातों में डंप होने वाले विकास खंडों के सहायक विकास अधिकारियों को चेतावनी दी है। कहा कि तीन दिन में काम कराते हुए भुगतान भी कराया जाएगा। कहा कि निर्देश के बाद भी काम न कराने और लापरवाही वाले पंचायत सचिवों और प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति सहित आख्या दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें