फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग सिखाकर छात्र-छात्राओं को दिया गया फिट इंडिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। फिट इंडिया अभियान के तहत शुक्रवार को शहर के सीएसएन महाविद्यालय परिसर में योग जागरुकता कार्यक्रम चलाकर छात्र-छात्राओं को स्वस्थ्य रहने की सलाह दी गई। इस दौरान योग का महत्व भी बताया।
विज्ञापन

पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह ने छात्र छात्राओं से कहा कि नियमित योग रोग को दूर भगाता है। नियमित योग करने से असाध्य रोगों से भी बचा जा सकता है। उन्होंने छात्र छात्राओं को सूर्य नमस्कार, वृक्ष आसन, मंडूक आसन, त्रिकोण आसन व प्राणायाम आदि के विषय में विस्तार से जानकारी दी। किस रोग में कौन सा योग लाभदायक है इसकी भी जानकारी दी। मुख्य योग प्रशिक्षिका कंचन पांडे, संजू श्रीवास्तव, रत्ना मिश्रा, मीनू सैनी, बीना त्रिपाठी, सोनू गुप्ता आदि ने योग आसनों के अभ्यास में छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्राचार्य अनिल कुमार सिंह, डॉ. संदीप सिन्हा, शिवेंद्र सिंह, साधना शुक्ला, पुष्पारानी गंगवार, डॉ. अरुण कुमार, अमित कुमार, अरविंद सिंह व विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें