फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में गंदा पानी भरने से छह लाख की मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। निजी तालाब के मालिक ने कुछ लोगों पर तालाब में जबरन गांव का गंदा पानी भरने व इससे लगभग छह लाख रुपये की मछलियां मरने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है। एसपी के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कुदौरी गांव निवासी हारुन पुत्र मन्ने ने एसपी अमित कुमार को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि ऐमाखेड़ा गांव में उनका खेत है। खेत में तालाब बनाकर वे मछली पालन करते हैं। जून 2019 में तालाब में मछलियां डलवाई थीं। चार जनवरी को गांव के रामबिलास पुत्र ठकुरी, रामकिशन पुत्र गजोधर, रामभजन पुत्र धन्ना निवासीगण रसूलपुर मजरा मीतो व सिंचाई विभाग का पतरौल रात में जेसीबी लाए और गांव का पानी उसके तालाब में भरने के लिए नाला बनाने लगे।
पीड़ित ने बताया कि मौके पर मौजूद तालाब की देखभाल करने वाले साबिर ने रामबिलास आदि को नाला बनाने से रोका तो आरोपियों ने गाली देकर भगा दिया। आरोपियों ने नाला बनाकर जबरन गांव का पानी तालाब में भर दिया। तालाब में गंदा पानी भर जाने से छह लाख रुपये की मछलियां मर गईं। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जंाच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें