फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फर्स्ट एड बॉक्स गायब, इमरजेंसी गेट के सामने ही रखा लगेज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। रोडवेज बसों की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल में कई कमियां सामने आईं हैं। सोमवार को सड़क पर दौड़ती कई बसों में फर्स्ट-एड-बॉक्स गायब थे। वहीं इमरजेंसी गेट के सामने लगेज रखने व बस में लगा इमरजेंसी बल्ब खराब होने पर डोरी से बंधा था। एक बस में सामने का वाइपर टूटा मिला।
विज्ञापन

लगातार बारिश के बीच टूटे वाइपर के साथ बस चलने के दौरान चालक को सामने का रास्ता साफ देखने में परेशानी हो सकती है। जिससे उस बस में सभी यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। इसी प्रकार बस में प्राथमिक उपचार के लिए रखा जाने वाला फर्स्ट एड बॉक्स भी नहीं मिला। आपात स्थिति में यात्रियों के बाहर निकलने के लिए बनाए गए इमरजेंसी गेट के सामने ही लगेज रखा हुआ था। भगदड़ की स्थिति में कुछ सेकंड की देरी भी यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। सवाल यह है कि बस को रूट पर भेजने से पहले इन सुरक्षा इंतजामों की जांच आखिर किस स्तर पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें