फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बिना लाइसेंस तंग गलियों में बन रहे पटाखे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। दिवाली करीब आते ही जिले में पटाखा बनाने के अवैध कारोबार ने तेजी पकड़ ली है। जिले में किसी के पास भी पटाखा बनाने का लाइसेंस नहीं है लेकिन शाहाबाद, सांडी और गोपामऊ कस्बे में बड़े पैमाने पर इनका निर्माण हो रहा है। यह अवैध कारोबार संकरी गलियों में चल रहा है। अफसरों की लापरवाही कभी भी भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन


जनपद में पटाखों की बिक्री और स्टॉक करने के कुल 72 लाइसेंस हैं पर इन्हें बनाने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है। बावजूद इसके पटाखों को बनाने का अवैध कारोबार तेजी से चल रहा है। औलादगंज, मोहल्ला खिड़किया में भी बड़े पैमाने पर पटाखे बनाए जा रहे हैं। ईदगाह के पास स्थित मकानों में भी बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे हैं।
सांडी कस्बे में 12 लोग पटाखा बनाने के अवैध काम में शामिल हैं, जबकि इनकी मदद के लिए बड़ी संख्या में मजदूर लगे रहते हैं। औलादगंज में ही आठ अलग-अलग स्थानों पर पटाखे बनाए जा रहे हैं। इसी तरह गोपामऊ कस्बे की तंग गलियों में बने मकानों में पटाखे बनाने का अवैध कारोबार चल रहा है। बुधवार को हुई घटना के बाद जरूर यहां पुलिस की सख्ती नजर आई है। इससे इतर शाहाबाद कस्बे के अलग अलग स्थानों में, हरदोई शहर में अब्दुलपुरवा में भी पटाखे बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इनसेट-





सांडी में हो चुकी हैं कई घटनाएं

- सांडी में आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। 27 अप्रैल 2012 को सांडी निवासी खुर्शीद के मकान में विस्फोट हुआ था। घटना में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि एक घायल हो गया था।

- वर्ष 2008 में जुलाई में सांडी में एहतशाम अली के मकान में आतिशबाजी बनाते समय विस्फोट हो गया था। मकान की दूसरी मंजिल ढह गई थी।
- 27 मार्च 1999 को भी चक्की के पास विस्फोट होने से दो लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए थे। 11 मई 1999 को भी यहां विस्फोट हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी।




वर्जन

सभी क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। कहीं भी अवैध रूप से पटाखा बनने की जानकारी मिली, तो संबंधित क्षेत्र के कोतवाल/थानाध्यक्ष के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कारोबार किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


- केसी गोस्वामी, एसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें