फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 11 झोपड़ियों में आग से लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-32- जोगीपुर में आग के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन

11 झोपड़ियों में आग से लाखों का नुकसान

शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर का मामला
आग से 25 हजार रुपये और गृहस्थी का सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुर में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से एक के बाद 11 झोपड़ियों में आग लग गई। लोगों ने अपने संसाधनों से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 25 हजार रुपये और लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान राख हो चुका था। ग्रामीणों के मुताबिक, रास्ता संकरा होने की वजह से मौके पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंच पाई।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बावन मार्ग पर स्थित जोगीपुर में तोताराम मजदूरी करते हैं। तोताराम ने बताया कि वह परिवार के साथ झोपड़ी में रहते हैं। उनके पास में रामबाबू, मायाराम, दिन्नी, मोहित, मानू, पप्पू, राजकुमार, रघुनाथ, तेजपाल और संग्राम की झोपड़ी है। रविवार की शाम तेज हवाएं चल रहीं थीं। इस दौरान उनकी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी बच्चों समेत सभी लोग झोपड़ियों से बाहर आ गए। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने अपने संसाधनों से आग बुझाना शुरू किया। इस दौरान दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। रास्ता संकरा होने की वजह से दमकल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंच सकी। झोपड़ियों में रखे जेवर, कपड़े, अभिलेख और गृहस्थी का जरूरी सामान जल गया। लेखपाल ने मौके पर जाकर लोगों से बात की। सभी के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें