फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में आग लगी, 20 लाख का माल जला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर में छोटा चौराहा स्थित फुटवियर की दुकान में शनिवार की रात आग लग गई। शटर के नीचे से धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने दुकानदार व पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में दुकानदार और पुलिस मौके पर पहुंच गई। मालिक ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। फायर ब्रिगेड टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मालिक ने आग से 27 लाख का नुकसान होने की बात कही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बैटगंज निवासी नवनीत जग्गी की छोटा चौराहा के निकट जग्गी फुटवियर व गारमेंट की दुकान है। नवनीत के मुताबिक, शनिवार की शाम दुकान बंद कर गया था। देर रात करीब 11 बजे दुकान के पास से गुजरे लोगों ने शटर के नीचे से धुआं निकलते देखा। आसपास के लोगों ने दुकान में आग लगने की सूचना मालिक व पुलिस को दी। दुकान में आग लगने की सूचना से पीड़ित के होश उड़ गए। वह आनन-फानन में मौके पर पहुंच गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक दुकान में रखे जूता-चप्पल जलकर राख हो चुके थे। पीड़ित ने शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की। वहीं, पीड़ित ने आग से लगभग 20 लाख के जूते-चप्पल व 7 लाख का फर्नीचर जलने की बात कही है। पीड़ित ने कोतवाली मेें तहरीर दी। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के कारणों की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें