फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र चलाने का दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 04 Aug 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए लगाए गए अग्निशमन यंत्रों का सोमवार को फायर कर्मियों ने परीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। ज्ञात हो कि जिला अस्पताल में आग से सुरक्षा को हर वार्ड में अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा स्टोर और ओटी में भी अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। अस्पताल में लगभग 15 से बीस अग्निशमन यंत्र लगे हुए हैं। इनकी कार्य क्षमता को परखने को अग्निशमन विभाग के कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे और वार्ड में लगे अग्निशमन यंत्रों का परीक्षण किया और जिनकी कार्य क्षमता प्रभावित हो चुकी है, उनकी रिफलिंग कराने को अस्पताल प्रशासन से कहा।

इसके अलावा फायर कर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात रहने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ नर्स को यंत्र चलाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने यंत्र को किस प्रकार से खोला जाए और उसका प्रयोग किस तरह किया जाए की जानकारी दी। इस मौके पर सीएमएस डा. आरके मिश्र, फार्मेसिस्ट वीके तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें