फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से गेहूं की दो बीघा फसल जली

विज्ञापन
फोटो-33- आग से जला गेहूं का खेत। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
संडीला। टिकरा गांव के खेत में अज्ञात कारण से लगी आग में गेहूं की दो बीघा फसल जल गई। क्षेत्र के ग्राम टिकरा बरार में रविवार को अज्ञात कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई।
विज्ञापन

तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक गांव निवासी जहूर व सफरुद्दीन के दो बीघा खेत में खड़ी फसल जल चुकी थी। पीड़ितों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें