फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकता मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरा में संदिग्ध हालात में युवती का शव घर के अंदर बने कमरे में फंदे पर लटकता मिला। दरवाजा तोड़ कर परिजनों ने शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। युवती की सात मई को उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन

ग्राम सहोरा निवासी सुरेश चंद्र पांडेय होमगार्ड हैं। इन दिनों चुनाव ड्यूटी पर रायबरेली गए हुए हैं। उनकी पुत्री कंचन पांडेय (24) की शनिवार देर रात घर के अंदर बने कमरे में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव फांसी पर लटकता मिला।
काफी देर तक परिजनों के पुकारने पर भी कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया तो अंदर शव फांसी पर लटकता मिला। युवती तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। घटना से मां कुसुमा पांडेय बदहवास हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि कंचन की शादी सात मई को होनी थी। सीतापुर के एक गांव निवासी युवक से शादी तय हुई थी और बीती 22 अप्रैल को तिलक भी हुआ। थानाध्यक्ष मझिला रमेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें