फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में प्रबंधक पर फायर

Wed, 06 Jan 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टड़ियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र में एक विद्यालय प्रबंधक पर चुनावी रंजिश में मंगलवार को फायर किया गया। इससे वह बाल बाल बचे। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के ग्राम बहोरवा निवासी अनुराग पाठक एक निजी स्कूल के प्रबंधक हैं। उनकी पत्नी अंजली पाठक ग्राम प्रधान पद पर विजयी हुई हैं। अनुराग पाठक का आरोप है कि प्रधानी चुनाव में गांव निवासी अनिल पांडेय के चचेरे भाई गुड्डू पांडेय की पत्नी राजेश्वरी हार गई थीं। इससे अनिल पांडेय के परिवारी जन उससे रंजिश मानते थे।
विज्ञापन


 मंगलवार की सुबह नौ बजे वह विद्यालय परिसर में बैठे थे। तभी अनिल पांडेय अपने साथी अभिषेक मिश्र के साथ विद्यालय के पास आए। अभिषेक मिश्र बाइक चला रहे थे और अनिल पांडेय पीछे बैठे थे। उनको देखकर अनिल ने उनको ललकारा और उस पर तमंचे से फायर कर दिया। इसके बाद दूसरा फायर किया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर उनके विद्यालय का स्टाफ आ गया। इस पर हमलावर भाग गए। अनुराग पाठक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। एसआई सुरेश यादव ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें