फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन भिड़े, छह यात्री घायल

Wed, 06 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। हरदोई रोड पर महसोना मोड़ के पास रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही प्राइवेट बस भी रोडवेज बस में पीछे से भिड़ गई। इस दुर्घटना में करीब छह यात्री घायल हो गए। वाहनों को क्रेन से हटाकर यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब दो बजे हरदोई की तरफ से एक रोडवेज बस संडीला आ रही थी। रोडवेज बस महसोना गांव के सामने मोड़ के पास संडीला से हरदोई की ओर जा रहा ट्रक से भिड़ गई। इन दोनों वाहनाें के भिड़ंत होते ही हरदोई की तरफ से आ रही एक प्राइवेट बस भी रोडवेज बस में पीछे से टकरा गई।

 इससे बस में बैठे करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक शरद वैश्य ने बताया कि बस के यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं। जिन्हें प्राथमिक उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने क्रेन से बसों को हटाकर सड़क के किनारे खड़ा कर यातायात चालू कराया। मौका पाकर तीनों वाहनाें के चालक फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें