फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कारागार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत दो पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली में जेल अधीक्षक की शिकायत पर जिला कारागार के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और उसकी महिला मित्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर महिला को अवैध रूप से सरकारी आवास में रखने और कर्मचारियों को गाली-गलौज कर अभद्रता करने का आरोप है। दर्ज की गई प्राथमिकी के मुताबिक जिला कारागार में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनिल कुमार मूल रूप से सदखेड़ा का रहने वाला है। वह डार्करूम अटेंडेंट के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

बताया कि अनिल कुमार ने बिना अनुमति के एक संदिग्ध बाहरी महिला को अपने साथ रखा हुआ है। इसके अलावा अनिल कुमार शराब के नशे में शासकीय आवास और जेल परिसर में आता-जाता है। साथ में रह रही संदिग्ध महिला का सहारा लेकर कारागार कर्मियों को झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देता है। आरोप है कि 23 अक्तूबर की रात लगभग 12 बजे अनिल के साथ रह रही संदिग्ध महिला ने जेल वार्डर को भी धमकाया। अपने ही कपड़े फाड़कर झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि महिला कानपुर की रहने वाली है और होमगार्ड है। प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें