फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवती की खुदकुशी मामले में मंगेतर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगेतर से मोबाइल पर झगड़े के बाद की थी खुदकुशी
विज्ञापन




छह मार्च फंदे पर लटकता मिला था शव



संवाद न्यूज एजेंसी



संडीला (हरदोई)। छह मार्च की देर रात कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज में युवती के खुदकुशी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। युवती के मंगेतर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है।



बेगमगंज निवासी नीलकलम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बेटी संध्या की शादी लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के पीननगर निवासी देव के साथ तय हुई थी। नवरात्र के बाद गोद भराई का कार्यक्रम होना था। शादी तय होने के बाद देव और संध्या मोबाइल पर आपस में लगातार बात कर रहे थे। छह मार्च को फोन पर बात के दौरान संध्या और देव के बीच विवाद हो गया। इस पर परिजनों ने संध्या को शांत कर फोन कटवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




दावा है कि संध्या ने परिजनों को बताया कि देव उस पर अनावश्यक दबाव बना रहा था। शादी समारोह में जाने से रोक रहा था और कार की मांग कर रहा था। इसके कारण वह परेशान थी। रात में संध्या अपने कमरे में चली गई थी और आधीरात के बाद उसका शव साड़ी के फंदे से कमरे में लटकता मिला था। कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर देव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें